CBSE CTET Exam New Rules: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु एक सीटेट का एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया गया और उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं और एडमिट कार्ड आने के पहले कुछ नए नियम है। जिनको जान लेना सभी अभ्यर्थियों के लिए बेहद आवश्यक है। क्योंकि 8 फरवरी को दो पारियों में सीटेट की परीक्षा होने वाली है और इस 8 फरवरी सीटेट के एग्जाम के लिए सब 25 लाख उम्मीदवारों हेतु सीबीएसई के माध्यम से अनेक नया सूचना जारी किया गया है।
सीटेट 2026 के एग्जाम में बैठने वाले उम्मीदवारों हेतु जरूरी जानकारी यह है कि एग्जाम को आयोजित होने में सिर्फ 10 दिन से कम का वक्त बचा हुआ है और एग्जाम बहुत नजदीक आ चुका है। ऐसी स्थिति में एडमिट कार्ड का उम्मीदवार तो इंतजार कर रहे हैं लेकिन जो नया नियम है इसको सभी को जान लेना आवश्यक है। क्योंकि इन नए नियमों को अगर आप नहीं जान पाते हैं तो आपको परीक्षा में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पूरी जानकारियां सीटेट को लेकर बताइ गई है।
सीटेट एग्जाम के लिए देख नया नियम
8 फरवरी को अगर आप सीटेट का एग्जाम देने जा रहे हैं तो 25 लाख उम्मीदवारों हेतु सीबीएसई के माध्यम से जरूरी सलाह दिया गया है। अपने एडमिट कार्ड के साथ एक जरूरी आइडेंटी कार्ड जरूर ले जाए। जिसमें आपका आधार कार्ड हो सकता है या फिर वोटर आईडी कार्ड हो सकता है या फिर ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है और इसके साथ में एडमिट कार्ड आपको ले जाना है। एग्जाम सिटी सिलेबस जारी हुई है वह सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी के लिए जारी हुई है जब आपको परीक्षा देने जाना पड़ेगा तो उसे परीक्षा केंद्र में आपको में एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए वह एडमिट कार्ड के साथ एक आइडेंटी कार्ड लेकर जाना होगा तभी आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
पेपर 2 जो कि प्रथम शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक पेपर होगा। पेपर 1 दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक यह पेपर होगा। परीक्षा देश भर के 20 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित किया जाने वाला है। परीक्षा दिवस निर्देश के आधार पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले अवश्य पहुंच जाना है। परीक्षा पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरीके से प्रतिबंधित है। आपके पॉकेट पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं होना चाहिए अलावा कोई भी नकल सामग्री नहीं होना चाहिए। सीबीएसई ने यह कहा है कि एग्जाम तक नवीनतम अपडेट हेतु सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभ्यर्थी एक बार जरुर विजिट करें।
सीटेट परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जल्द
सीबीएसई सीटेट का एडमिट कार्ड कब तक जारी किया जाएगा यह उम्मीदवारों में सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। आप सभी की जानकारी के लिए बता देते हैं सीबीएसई सीटेट का एडमिट कार्ड परीक्षा डेट से दो या तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। जैसे कि पिछले कई एक्समन के ट्रेंड को देखा जाए तो सीटेट का एडमिट कार्ड एक्जाम डेट से दो या तीन दिन पहले जारी कर दिया जाता है तो इस बार भी अगर 8 फरवरी को एग्जाम है तो ऐसी स्थिति में पांच या फिर 6 फरवरी को सीटेट का एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।
सीटेट एडमिट कार्ड देखने का यहां है आसान तरीका
सीटेट परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड के बारे में बात कर लिया जाए तो निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए जितने भी कैंडीडेट्स हैं वह सीटेट 2026 के एडमिट कार्ड आसानी से चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं और होम पेज पर सीटेट एडमिट कार्ड के लिंक पर अवश्य क्लिक करें और लॉगिन विंडो में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने और सबमिट बटन पर क्लिक करें सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2026 इस तरह आसानी से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

